Search

 
 
 

धनबाद : सड़क दुर्घटना में मृत दोनों भाइयों के शव पहुंचे घर, मचा कोहराम

 

बेटे के छेंका में कार से जा रहे थे, बरवाअड्डा के पास हादसा

Jharia : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप एनएच-2 पर रविवार को ट्रेलर व मारुति वैन के बीच टक्कर में लोदना मधुबन तिलायबनी बस्ती निवासी महेश्वर महतो (70) व चचेरे भाई राजेन्द्र  महतो (60) की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोमवार को एंबुलेंस से दोनों शव लेकर घर पहुंचे. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिवार के लोग दहाड़ मारकर रो पड़े. पूरी बस्ती में मातम का माहौल था. पारंपरिक क्रिया के बाद दामोदर नदी के मोहलबनी श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. महेश्वर महतो के बड़े पुत्र काली महतो व राजेंद्र महतो के पुत्र दिनेश महतो ने  मुखाग्नि दी. मालूम हो कि महेश्वर महतो अपने छोटे पुत्र की शादी का छेका देने अपने मारुति वैन से परिवार के साथ राजगंज के डोमनपुर जा रहे थे. तभी बरवाअड्डा के कल्याणपुर के समीप ट्रेलर मारुति वैन को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों चरेरे भाइयों समेत मारुति के चालक मो. शमशाद अंसारी की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-pm-modi-lifted-25-crore-people-above-poverty-line-rajnath/">साहिबगंज

: पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया- राजनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही