Search

 
 
 

धनबाद: बेलगड़िया जंगल के एक कुएं में मिला 26 वर्षीय युवक का शव

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़िया, जंगल के कुएं में रविवार 4 सितंबर को एक युवक का तैरता हुआ शव पाया गया. शव की पहचान सुरूंगा दास टोला निवासी नेपाल दास के बड़े पुत्र मिंटू दास (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है. शंका जताई जा रही है कि युवक को शराब पिलाई गई और फिर हत्या कर कुएं में फेंकने दिया गया.

घटनास्थल से दूर मिली गिलास व शराब की टूटी बोतल

मृत युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं. कुएं से कुछ दूरी पर प्लास्टिक के गिलास, पानी व शराब की टूटी बोतल पाई गई है. सूचना मिलने पर बलियापुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और लोगों के सहयोग से शव को कुएं से निकाला. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है.

  किसी ने फोन कर शराब पीने के लिए बुलाया था

मृतक के पिता ने बताया कि विगगत शुक्रवार 2 सितंबर को दिन के करीब 3 बजे किसी ने फोन कर उसे शराब पिलाने की बात कही. मिंटू ने कहा कि उसके पास बाइक नहीं है, तुम कुसमाटांड़ मोड़ आ जाओ. फिर वह कुसमाटांड़ मोड चला गया और वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. मिंटू ने अपनी बाइक 24 हजार रुपये में बेची थी. सारा पैसा उसी के पास था.

  पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी सच्चाई : पुलिस

पिता का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है. दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. एसआई राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मामला हत्या का है या कुछ और. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-the-dilapidated-building-of-gnm-and-katras-college-collapsed-11-year-old-child-injured/">धनबाद:

जीएनएम व कतरास कॉलेज का जर्जर भवन भरभरा कर गिरा, 11 वर्षीय बच्चा जख्मी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही