धनबाद: चार दिन बाद तैरता मिला पोखरिया में डूबे 28 वर्षीय सोनू भुईयां का शव
Dhanbad : धनसार नई दिल्ली पोखरिया में डूबे 28 वर्षीय सोनू भुईयां का शव चार दिन बाद शुक्रवार 2 जून की सुबह पानी के ऊपर तैरता मिला. सूचना मिलने पर धनसार पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया. शव देखते ही वहां मौजूद पिता विशनु भुईयां, मां सोनिया और पत्नी आरती दहाड़ मार कर रोने लगी. शव मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम देवघर लौट गई. बता दें कि विगत मंगलवार 28 मई को सोनू अपने घर गोधर नौ नंबर से स्नान करने पोखरिया में आया था. दो घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग तलाश में घर से निकले. काफी तलाश करने के बाद पोखरिया के पास गए, जहां बाल्टी, कपड़े साबुन पानी के किनारे पत्थर पर रखे थे. इसके बाद परिवार वालों को सोनू के डूबने का संदेह हुआ. धनसार थाना प्रभारी की पहल पर मुनीडीह से गोताखोर लाए गए. परंतु वे शव को खोजने में नाकाम रहे. इसके बाद जिला प्रशासन की पहल पर देवघर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई. दो दिनों तक टीम ने सोनू की तलाश की. अंततः शुक्रवार को शव स्वतः पानी के ऊपर आ गया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment