Search

 
 
 

धनबाद : श्यामपुर कोलियरी के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना अंतर्गत श्यामपुर कोलियरी बी रेलवे फाटक के समीप रविवार 3 जुलाई को 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जुटने लगे. हलांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है. सूचना पाकर निरसा पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है.

 जीआरपी के नहीं पहुंचने से आक्रोश

मौके पर पहुंचे माले नेता जगदीश शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शव को बीती रात्रि करीब 9 बजे देखा गया. घटना श्यामपुर गेट के समीप की है, परंतु गेट मैन ने रेलवे को सूचना नहीं दी. इस कारण रात भर शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. सुबह तक न तोही जीआरपी पुलिस और न ही रेलवे का कोई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचा. इसके कारण ग्रामीण आक्रोशित दिखे. सुबह निरसा पुलिस के गश्ती दल को सूचना मिली. पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bike-rider-dies-due-to-highway-hit-in-nirsa-another-injured/">धनबाद

: निरसा में हाइवा के धक्‍के से बाइक सवार की मौत, एक अन्‍य घायल [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही