Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बस्ताकोला ओबी डंप में पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिला

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया थाना क्षेत्र बस्ताकोला ओबी डंप में मंगलवार की देर शाम पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर झरिया पुलिस पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मंगलवार की दोपहर को उस व्यक्ति को ओबी डंप की तरफ जाते हुए आस पास के लोगों ने देखा था. शाम को जब स्थानीय लोग ओबी डंप के तरफ गए तो वह व्यक्ति मृत अवस्था मे पड़ा मिला. इसके बाद लोगों ने झरिया पुलिस को सूचना दी. मृत व्यक्ति के शरीर पर मात्र एक लंगोट जैसा कपड़ा था. पुलिस का कहना है कि शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह विक्षिप्त था. भटकते हुए यहां आ गया होगा. झरिया इंस्पेक्टर पीके झा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि अभी तक उस व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही