Search

 
 
 

Dhanbad : शाहबाज रेलवे जोनल स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

Dhanbad :  स्थानीय लोगों की सूचना पर बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पथरीला है. मृतक के सिर के एक हिस्से और आंख के ऊपर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं.
 
घटनास्थल

Dhanbad :  गोंदूडीह ओपी क्षेत्र स्थित रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के समीप (लाल बंगला के आगे) रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान वासेपुर न्यू कॉलोनी निवासी शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

 

Uploaded Image

जांच में जुटी पुलिस

सिर पर चोट के निशान

स्थानीय लोगों की सूचना पर बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पथरीला है. मृतक के सिर के एक हिस्से और आंख के ऊपर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया है. ​युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है. 

 

Uploaded Image

घटनास्थल की जांच करती पुलिस 

हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी है. युवक को आखिरी बार कब और किन लोगों के साथ देखा गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. 

 

​गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की असली वजह (हत्या या दुर्घटना) स्पष्ट हो सकेगी. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही