Search

 
 
 

धनबाद : गोफ में जमींदोज दूसरी महिला का भी शव निकाला गया

 
Katras : कतरास इलाके के गोंदुडीह ओपी के धोबीकुल्ही बस्ती के समीप आउटसोसिंग कंपनी हिल टॉप के ट्रांसपोर्टिंग रोड में रविवार की दोपहर हुई भू-धंसान के दौरान बने गोफ में जमींदोज तीन महिलाओं में से दूसरी महिला का शव सोमवार को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया. शव अधजली अवस्था में पाया गया. पहला शव रविवार की रात निकाला गया था. बीसीसीएल व जिला प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटनास्थल पर दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ लगी रही. स्थानीय ग्रामीणों में बीसीसीएल के प्रति रोष है. वे घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं. घटनास्थल पर बाघमारा के बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ज्ञात हो कि भू-धंसान में करीब 7 फीट चौड़ा व 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. ख़ातियानी भाषा संघर्ष समिति के नेता जयराम महतो ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/devshilpi-lord-vishwakarma-was-worshiped-with-great-pomp-in-dhanbad-koylanchal/">धनबाद

कोयलांचल में धूमधाम से हुई देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही