Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल कर्मी का शव पंखे से लटका पाया गया

Katras :  कतरास (Katras) मधुबन थाना अंतर्गत सिनिडीह स्थित महेशपुर कोलियरी कार्यालय के नजदीक क़्वार्टर में बीसीसीएल कर्मी सुरेश महतो (उम्र 35) का शव संदेहास्पद अवस्था में कमरे के पंखे से लटका पाया गया. बताते हैं कि सुबह देर तक उसके नहीं जगने पर आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसे पंखे से लटकता पाया. स्थानीय लोगों ने मधुबन थाना की पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची व आवश्यक छानबीन की. जानकारी के मुताबिक बीसीसीएल कर्मी अकेले रहता था. उसकी पत्नी लड़-झगड़ कर कुछ महीनों से मायके में रह रही है. लोगो ने उसकी मौत पर संदेह व्यक्त किया है. वह पीछे मां, पत्नी एवं दो बच्चे छोड़ गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही