Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मधुबन में दो दिन से गायब छात्रा का मिला शव

Advertisement
Advertisement
Baghmara : मधुबन थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा से गायब इंटर की छात्रा 16 वर्षीय दिशा कुमारी का शव तालाब में मिला है. मंगलवार सुबह बांसजोड़ा बस्ती स्थित तड़वाबांध तालाब में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में उपलते शव को बाहर निकाला गया. उसकी पहचान डीपीएलएल के समीप रहने वाली दिशा कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. दूसरी तरफ छात्रा के पिता पवन शास्त्री ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है. छात्रा 20 मार्च रविवार की रात से गायब थी. घर की बगल के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि वह रविवार की देर रात अपने घर से निकलकर दौड़ते हुए एक ओर चली गयी और फिर वापस नहीं आई. सोमवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे, तो छात्रा घर में नहीं थी. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई. छात्रा के पिता ने रिश्तेदारों से भी पूछताछ की.

  मामला प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या का !

मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है. पिता ने लड़की के साथ पढ़ने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है. बहला-फुसलाकर घर से बुलाकर हत्या करने और शव तालाब में फेंकने की बात कह रहे हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो सकती है. मधुबन थानेदार बिनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताना संभव हो सकेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-dead-body-of-a-young-man-drowned-in-the-southern-tundi-patrobandh-pond-was-found/">धनबाद

:  दक्षिणी टुंडी पतरोबांध तालाब में डूबे युवक की लाश मिली [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही