Search

 
 
 

धनबाद : हीरक रोड पर निर्माणाधीन मकान में मिला नाइट गार्ड का शव, हत्या की आशंका

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के सरायढेला थाना क्षेत्र के हीरक रोड पर लोहारडीह में एक निर्माणाधीन मकान से नाइट गार्ड (50 वर्ष) लखीराम हांसदा का शव बरामद किया गया. वह बलियापुर थाना के कर्माटांड़ ढांगी कोड़ा कुल्ही का रहने वाला था. सरायढेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इधर परिजनों ने लखीराम की हत्या की आशंका जताई है. परिजन व ग्रामीण पुलिस को शव उठाने नहीं दे रहे थे. वे 20 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य की नौकरी की मांग पर अड़े थे. पुलिस, सीआईएसएफ और ग्रामीणो के बीच वार्ता के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. बलियापुर प्रखंड प्रमुख कर्मू रवानी ने बताया कि लखीराम हांसदा मैथन में सीआईएसएफ के लिए बन रहे आवास परिसर में नाइट गार्ड का काम करता था. साथ ही लोहारडीह निर्माणाधीन मकान में भी ड्यूटी करता था. सरायढेला थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ता में हत्या का मामला दर्ज करने और उचित मुवावजा देने पर सहमति के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pax-join-district-cooperative-union-to-end-middleman-system-paliwal/">धनबाद

: बिचौलिया प्रथा खत्म करने जिला सहकारी संघ से जुड़ें पैक्स- पालिवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही