Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कुमारधुबी कोलियरी के सीनियर ओवरमैन का शव तालाब से बरामद

 Maithan : मैथन (Maithan) कुमारधुबी कोलियरी में सीनियर ओवरमेन पद पर कार्यरत संजय गोप का शव 7 फरवरी मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे अल्लाटांड़ गांव के पीछे स्थित तालाब में मिला. खबर मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग एवं ईसीएल कर्मी घटनास्थल पर जुट गए और शव की शिनाख्त की. लोगों ने निरसा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर निरसा पुलिस पहुंची व शव को तालाब से बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस ने तालाब के पास पीले रंग की थैली में एटीएम कार्ड, हेल्थ कार्ड सहित ईसीएल के अन्य कागजात बरामद किये हैं. बरामद कागजात से पता चला कि सुबह 10.30 बजे एटीएम पॉइंट से उन्होंने पैसे निकाले थे. जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा. बताया जाता है कि संजय गोप एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुरा के निवासी थे. वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही