Gomoh : बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी का इंजन के बाद की पहली बोगी के दो पहिए 9 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे गोमो स्टेशन के समीप क्रॉसिंग पर बेपटरी हो गए. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि अप लाइन ब्लॉक हो गई है. सूचना मिलते ही रेलवे के बड़े अधिकारी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बेपटरी हुई बोगी को उठाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया. प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेनों का आगमन ठप हो गया है. [wpse_comments_template]
धनबाद : गोमो में बरवाडीह पैसेंजर की बोगी बेपटरी, अप लाइन ब्लॉक
Last Updated: Apr 09, 2023 12:00 AM (IST)