Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बोकारो ने जीता सुरेश मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय सुरेश मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बोकारो की टीम ने धनबाद रेलवे टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. बोकारो की टीम ने 28 फरवरी रात को फाइनल मैच में धनबाद रेलवे को 25-20 व 25-22 से मात दी. खिलाड़ियों की हौसला आफजाई के लिए भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी मौजूद थी. विजेता व उपविजेता टीम को शकील अहमद ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. प्रबंधक इंद्रमोहन सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट को सफल बनाने में टीमों, कोच व रेफरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट में सुदामडीह, गोविंदपुर सीआरपीएफ 154 बटालियन, सिन्दरी यूथ, नीमटांड़, रेनबो क्लब व बीआइटी सिन्दरी, बोकारो, धनबाद रेलवे, सिन्दरी की टीमों ने हिस्सा लिया. समापन कार्यक्रम में ओमप्रकाश सिंह, अरविंद पाठक, अशोक सिंह, अनिल सिंह, उमेश सिंह, लाली सिंह, अभय कुमार सिंह, दीपक सिंह, मो शकील अहमद, अरुण सिंह, मंतोष सिंह, शशि सिंह, रवि शर्मा, बोलन, सतीश सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही