Search

 
 
 

धनबाद : बोकारो इलेवन को 7 विकेट हरा आद्रा क्रिकेट क्लब फाइनल में

 
Maithon : कुमारधुबी कोलियरी मैदान में आयोजित अमिताभ चौधरी मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट में 28 अप्रैल को खेले गए सेमीफाइनल मैच में आद्रा क्रिकेट क्लब ने बोकारो इलेवन को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बोकारो ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 93 रन बनाए. प्रीति कुमारी ने 37 व जया कुमारी ने 37 रन का योगदान दिया. आद्रा की सिमरन निशा ने 4 और प्रियंका ने तीन विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी आद्रा की टीम ने महज 9.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया. रश्मि गुड़िया ने शानदार 44 रन बनाए. बोकारो की सिमरन कौर ने दो विकेट लिए. शानदार गेंदबाजी के लिए आद्रा की सिमरन निशा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड सांसद प्रतिनिधि डीएन पाठक ने दिया. फाइनल मैच 29 अप्रैल को आद्रा क्रिकेट क्लब और माही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा. खेल शुरू होने से पहले टूर्नामेंट के संयोजक झारखंड क्रिकेट संघ के सदस्य अभिजीत घोष ने मुख्य अतिथि पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सुभाष चटर्जी, विशिष्ट अतिथि शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत की मुखिया अनामिका देवी व माही क्रिकेट क्लब की सचिव दोएल घोष से खिलाड़ियों का परिचय करवाया. मौके पर कोच भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, संजय यादव, विकास कुमार, मुन्ना यादव, संजीत यादव, प्रवीर चटर्जी, अशोक यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rpf-raid-in-welding-shop-2-pieces-of-railline-seized-shopkeeper-arrested/">धनबाद

: वेल्डिंग दुकान में आरपीएफ का छापा, रेललाइन के 2 टुकड़े जब्त, दुकानदार गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही