Search

 
 
 

धनबाद: नाबालिग बच्ची के यौन शोषण मामले में बोकारो का युवक गिरफ्तार

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी थाना क्षेत्र की मनोहरटांड़ नूतनडीह बस्ती की 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण के मामले में बोकारो के नवाडीह थाना के 22 वर्षीय रितेश को पुलिस ने 18 मार्च शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग लड़की ने सिंदरी थाना में शुक्रवार 17 मार्च की देर रात लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. लिखित शिकायत में लड़की ने बताया है कि बोकारो के नवाडीह थाना के भेंडरा गांव कंचन गली में विश्वकर्मा मंदिर के समीप रहनेवाले चूरामण विश्वकर्मा के पुत्र रितेश विश्वकर्मा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई. सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सिंदरी पुलिस ने धारा 376, 4/6 पोक्सो एक्ट अधिनियम 2012 के तहत कांड संख्या 26/23 दर्ज किया और नवाडीह पुलिस की मदद से भेंडरा गांव में दबिश देकर आरोपी को दबोचा लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही