Search

 
 
 

धनबाद : बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत, बहन जख्मी

 
Dhanbad : धनबाद के निरसा में जीटी रोड पर बॉलीवुड कलाकार पंकज त्रिपाठी के बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई. जबकि बहन गंभीर रूप से जख्मी है. उन्हें एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी और बहन सविता तिवारी बिहार के गोपालगंज से कोलकाता जा रहे थे. निरसा चौक के पास शनिवार की शाम उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुटी और निरसा पुलिस भी मौके पर पहुंची. दोनों को सरायढेला स्थित एसएनएमएमसीएच भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने पंकज त्रिपाठी के बहनोई को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल बहन का इलाज जारी है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी कोलकाता हवाई अड्डा पहुंचे और सड़क मार्ग से धनबाद के लिए रात में रवाना होने की सूचना है. खबर पाकर पंकज त्रिपाठी के कई परिचित अस्पताल पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही