Search

 
 
 

धनबाद : मधुबन में अधिवक्ता के कार्यालय व मुर्गी फार्म पर बम-गोली से हमला, दहशत

 
Madhuban (Baghmara) : धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र की  खरखरी बस्ती में रहने वाले अधिवक्ता शेख खालिद के कार्यालय व शेख डब्लू के मुर्गी फार्म पर अपराधियों ने बुधवार की रात बम और गोली से हमला कर दिया. रात को करीब 8 बजे जब बीसीसीएल की लाइट कट गई, तब अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधियों ने 6 बम फेंका और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे. दो बम तेज आवाज के साथ फट गए. विस्फोट की आवाज सुनकर बगल में रहने वाले शेख साहिद तुरंत मुर्गी फार्म की तरफ भगा और शेख खालिद, शेख डब्लू व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. शेख खालिद ने मधुबन थाना को फोन कर सूचना दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी पिक्कू प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही महुदा थाना की पुलिस भी खरखरी बस्ती पहुंच कर चार जिंदा बम बरामद की है. बमों को पानी की बाल्टी में डालकर डिफ्यूज किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस भी बरामद की है. ग्रामीणों का कहना है कि विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भयभीत हो गए. अधिवक्ता शेख खालिद ने बताया कि अपराधियों ने उनकी जान मारने या नुकसान पहुंचाने की नीयत से हमला किया है. मुर्गी फार्म और कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, लेकिन लाइट कट जाने के कारण कैमरा बंद था, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. समाचार लिखे जाने तक मधुबन व महुदा थाने की पुलिस घटनास्थल पर जमी हुई थी. घटना के संबंध में अब तक लिखित शिकायत नहीं की गई है. यह भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/32-bjp-candidates-from-jharkhand-will-file-nomination-tomorrow/">झारखंड

से भाजपा के 32 उम्मीदवार कल करेंगे नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही