Search

 
 
 

धनबाद : रंगदारी नहीं दी तो दरवाजे पर फेंका बम, थाने में शिकायत

 
Dhanbad : धनबाद में रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन आना एक बार फिर शुरू हो गया है. नया मामला रंगदारी नहीं देने पर घर के दरवाजे पर बम फेंकने का सामने आया है. वासेपुर के नबी नगर निवासी अली राजा ने बैंक मोड़ थाने में मामले की शिकायत की है. अली ने बताया कि उसके पिता के मोबाइल नंबर 7478023252 पर फोन कर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. अली ने बताया कि फोन आने के बाद दहशत फैलाने की नीयत से शुक्रवार की रात करीब 2 बजे उसके घर के दरवाजे पर बम से हमला किया गया. इस घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-open-front-against-black-salt-factory-warn-of-violent-agitation/">धनबाद

: काला नमक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही