Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची के शान ए पंजाब व माही होटल पर फेंका बम किया गया निष्क्रिय

Topchachi : लगभग 36 घंटे के इंतजार के बाद शान ए पंजाब व माही होटल पर फेंका गया बम शनिवार 3 जून को निष्क्रिय कर दिया गया. इसके बाद होटलकर्मियों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. विगत 1 जून गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे तोपचांची के बहुचर्चित शान ए पंजाब तथा माही होटल पर कुछ बदमाशों ने बम फेंका, जिससे होटल का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की. कुछ मिनट के बाद प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के शूटर की ओर से पर्चा जारी कर बम फेंकने की जिम्मेदारी ली गई. परंतु बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचने के कारण लोग दहशत में थे. माही होटल में दो जिंदा बम पड़े रहने के कारण कर्मचारी डरे सहमे थे. लगभग 36 घंटे के इंतजार के बाद शनिवार 3 जून की सुबह बम निरोधक दस्ता रांची से तोपचांची पहुंचा. टीम के सदस्यों ने माही होटल में कचरे से दो बम तथा शान ए पंजाब होटल से एक बम बरामद किया और स्थानीय मानटांड़ मैदान में निष्क्रिय कर दिया. निष्क्रिय करने के दौरान बम से जोरदार आवाज हुई. निरोधक दस्ता के सदस्यों ने बताया कि बम काफी सोच-समझकर कर बड़ा हमला करने की मंशा से बनाया गया था. बम के अंदर काफी मात्रा में लोहे की समाग्री का इस्तेमाल किया गया था. तोपचांची पुलिस कड़ियों को जोड़ कर जांच को आगे बढ़ा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही