Search

 
 
 

धनबाद : केलूडीह में जीटीएस आउटसोर्सिंग परिसर में बमबाजी, दहशत

 
Katras : बीसीसीएल एरिया तीन के केलूडीह स्थित जीटीएस आउटसोर्सिंग माइंस परिसर में गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे अपराधियों ने बमबाजी कर दहशत फैला दी. बम विस्फोट के बाद कंपनी कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी में वर्चस्व को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया. बताया जाता है कि देर रात कुछ लोग कंपनी परिसर में पहुंचे और दो बम फेंक कर भाग निकले. जिसमें एक बम ब्लास्ट कर गया. खबर पाकर कतरास पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया है. थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह ने कहा कि छानबीन की जा रही है. घटनास्थल से एक सुतली बम बरामद किया गया है.वहीं, बम के अवशेष भी मिले हैं. कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-car-hits-toto-in-barhet-9-people-injured-3-seriously/">साहिबगंज

: बरहेट में कार ने टोटो को मारी टक्कर, 9 लोग घायल, 3 गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही