Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: तोपचांची के शान ए पंजाब होटल व माही होटल में चला बम, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अन्तर्गत शान ए पंजाब होटल व माही होटल में गुरुवार की रात 9 बजे अज्ञात लोगों ने बम फेंक कर दहशत फैलाने की कोशिश की. इस घटना से शान ए पंजाब के किचन का ऊपरी हिस्सा टूट गया. साथ ही माही होटल में फेंके गए दोनों बम नहीं फटे.

ग्राहम बनकर होटल पहुंचे थे हमलावर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-29.jpg"

alt="" width="458" height="305" /> माही होटल के स्टाफ ने बताया कि अपाची बाइक सवार दो युवक धनबाद की तरफ से आए.  उन्होंने होटल में रूम के बारे में बात की. फिर थोड़ी देर बाद बम फेंक कर दोनों युवक बाइक में बैठकर फरार हो गए. बता दें कि इससे पहले भी होटल शान ए पंजाब के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गई थी. जिसमे प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम सामने आया था. जिसके बाद होटल संचालक ने तोपचांची थाने में मामला भी दर्ज करवाया था.

अपराधियों ने सोशल मीडिया पर जारी किया लेटर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-30.jpg"

alt="" width="513" height="368" /> वहीं इन दोनों घटनाओं को लेकर छोटे सरकार के सूटर मेजर ने दोनों हमले की जिम्मेदारी लेते हुए, सोशल मीडिया पर लेटर जारी किया है. साथ ही दोनों होटल के मालिक को धमकी देते हुए कहा है कि अगर हमारी बातों को नहीं माने तो जैसे फहीम खान के बेटे इकबाल को ठोका दिए हैं. वहीं हाल तेरा भी करेंगे. मामले की जानकारी मिलते ही तोपचांची थाना प्रभारी जयराम प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही