Search

 
 
 

धनबाद: गुरु नानक कॉलेज में सबद गायन के साथ पुस्तक मेला शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेला का उद्घाटन 20 अगस्त शनिवार को मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर डॉ देवयानी विश्वास ने किया. शुरुआत सबद गायन से हुई एवं कॉलेज के क्रिएटिविटी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गणेश वंदना, क्लासिकल एवं सेमी क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया, डीएसडब्ल्यू ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला. प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के होलिस्टिक एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया है. अकादमिक किताबों के साथ व्यक्तित्व उत्थान के विषय पर भी पुस्तक इस मेले में उपलब्ध हैं. उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव, सरदार डी एस ग्रेवाल, सरदार तीरथ सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार एस एस संधू और सरदार तेजपाल सिंह, पी के रॉय मेमोरियल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी के सिन्हा और गुरु नानक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो पी शेखर भी सम्मिलित हुए. मुख्य अतिथियों को प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने पौधे भेंट किये. मुख्य अतिथि डॉ देबयानी विश्वास एवं प्राचार्य डॉ बी के सिन्हा को मेमेंटो दे कर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ  मिना मालखण्डी के कुशल निर्देशन में संचालित हुआ. इस दो दिवसीय पुस्तक मेले में कॉलेज के अकादमिक विभागों के शिक्षकों के मार्गदर्शन में कई निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत आज राजनीति विभाग, अंग्रेजी विभाग, मनोविज्ञान, वाणिज्य एवं कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों द्वारा नुक्क्ड़ नाटक, कविता वाचन, लोकनृत्य आदि की प्रस्तुति की गई. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/kovid-vaccination-camp-at-dhanbad-bank-mod-chamber-office-130-took-advantage/">धनबाद

बैंक मोड़ चेंबर कार्यालय में कोविड वैक्सीनेशन कैंप, 130 ने लिया लाभ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही