Search

 
 
 

धनबाद : आसनसोल-मादर उर्स स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू

 
Dhanbad : अजमेर शरीफ में होने वाले ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स पर धनबाद (Dhanbad) होकर चलने वाली आसनसोल-मादर उर्स स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग 25 जनवरी से शुरू हो गई है. उर्स जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को धनबाद-कोडरमा-गया-दीनदयाल उपाध्याय नगर डीडीयू के रास्ते मदार एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन मदार जंक्शन से 28 जनवरी की दोपहर 1 बजे खुलेगी और अगले दिन 29 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी. वापसी में यह 30 जनवरी को आसनसोल से दोपहर 1.40 बजे खुलेगी और 31 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

आसनसोल और मदार जं. के बीच (अप एवं डाउन) यह स्पेशल ट्रेन धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, अछनेरा, भरतपुर, बंदीकुई, जयपुर व किशनगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-due-to-alertness-of-villagers-attempt-to-steal-jalminars-tank-failed/">धनबाद:

ग्रामीणों की सजगता से जलमीनार की टंकी चोरी का प्रयास विफल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही