Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के लिए शुरू हो गई ट्रेनों में टिकट की बुकिंग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) त्योहारी मौसम को लेकर टिकट बुकिंग की रफ्तार हाई स्पीड हो गई है. सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होनेवाले दुर्गापूजा की बुकिंग पहले ही हो चुकी है. अब 30 अक्टूबर को छठ के लिए बिहार और पूर्वांचल की ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग अभी से तेज हो गई है. 25 अक्टूबर को दिवाली है. दिवाली के बाद मौर्य, रायरकेला-जयनगर, सिकंदराबाद-दरभंगा और रांची से गोड्डा जानेवाली वनांचल एक्सप्रेस के टिकट लगभग फुल हो चुके हैं. रांची-गोड्डा एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में भी अब कन्‍फर्म टिकट मिलना मुश्किल है. धनबाद से खुलने वाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस, धनबाद पटना एक्सप्रेस और हटिया से पटना जानेवाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में भी टिकट बुकिंग की रफ्तार तेज है. अभी इन ट्रेनों में खाली सीटें दिख रही हैं. अगले कुछ दिनों में इन ट्रेनों में भी छठ से पहले वेटिंग लिस्ट की स्थिति हो जाएगी.

कोरोना की पाबंदियों से भीड़ होती थी कम

दो साल तक कोरोना की पाबंदियां थीं. इस वजह से सीमित संख्या में ही लोग छठ में गांव गए थे, जिससे भीड़ अपेक्षाकृत कम थी. इस साल तमाम पाबंदियां हट चुकी हैं. ऐसे में महापर्व के दौरान बिहार जानेवाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. रेलवे को वेटिंग लिस्ट के आधार पर स्पेशल ट्रेन चलाने की संभावना तलाशनी होगी. स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी न मिली तो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हटिया -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में 30 सीट खाली: रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 15027 हटिया -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में स्लीपर - 26 अक्टूबर से मात्र 30 सीटें खाली, थर्ड एसी - 26 अक्टूबर को वेटिंग लिस्ट, 27 व 28 अक्टूबर को केवल चार सीटें खाली, सेकेंड एसी - 25 से 27 अक्टूबर तक केवल 6 सीटें खाली, 28 को वेटिंग लिस्ट है. 1 राउरकेला -जयनगर एक्सप्रेस में स्लीपर सीटें फुल: 26 अक्टूबर को 70 व 28 को केवल 27 सीटें खाली, थर्ड एसी - 26 व 28 अक्टूबर की सीटें फुल, सेकेंड एसी - 26 व 28 अक्टूबर की सीटें फुल, सिकंदराबाद - दरभंगा एक्सप्रेस, स्लीपर - 27 अक्टूबर की सीटें फुल, थर्ड एसी - 27 अक्टूबर की सीटें फुल, सेकेंड एसी - 27 अक्टूबर की सीटें फुल रांची -भागलपुर-गोड्डा एक्सप्रेस में मात्र 35 सीट खाली: स्लीपर - 27 अक्टूबर को मात्र 35 सीटें खाली, थर्ड एसी - 27 अक्टूबर मात्र 3 सीटें खाली, सेकेंड एसी - 27 अक्टूबर की सीटें फुल, फर्स्ट एसी - 27 अक्टूबर की सीटें फुल है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही