Search

 
 
 

धनबाद : पूर्वी टुंडी में वॉलेंटियर्स को दिया बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण

 
Dhanbad : लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में शनिवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में शिविर लगाकर वॉलेंटियर्स को बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ अमृता सिंह की अध्यक्षता में दो पालियों में आयोजित शिविर में वॉलेंटियर्स को मतदान के दिन बूथ पर मतदाताओं की कतार व्यवस्थित करने, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की मदद आदि का प्रशिक्षण दिया गया. पूर्वी टुंडी प्रखंड के सभी 46 मतदान केंद्रों पर 180 वॉलेंटियर्स की तैनाती होगी. वैसे बूथ जहां 400 से अधिक वोटर हैं वहां चार और 400 से कम मतदाता वाले बूथों पर दो वॉलेंटियर की तैनाती होगी. वॉलेंटियर्स की उम्र 14 से से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बीडीओ ने बताया कि बताया कि वोटिंग के दिन वॉलेंटियर्स मतदान केंद्रों पर बीएलओ की देखरेख में कार्य करेंगे. उन्हें फोटो पहचानपत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण शविर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विधान कुमार माजी, शिक्षक राजीव कुमार, सुपरवाइजर, बीएलओ व वॉलेंटियर्स मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही