Search

 
 
 

धनबाद: मुथूट डकैती कांड में पकडे गए दोनों अपराधियों ने खोले कई राज

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) मुथूट डकैती कांड में पकडे गए दोनों अपराधी मो आसिफ और राहुल सिंह उर्फ़ राघव को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद बैंक मोड़ पुलिस जेल भेज दिया गया. अब धनसार पुलिस दोनों को रिमांड पर ले सकती है. पूछताछ में पता चल गया है कि इसी गैंग ने विगत 3 सितंबर को धनसार के गुंजन ज्वेलर्स में डाका डाला था.

  पूछताछ में बताई डकैती कांड की पूरी प्लानिंग

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने डकैती कांड की पूरी प्लानिंग और डकैती के लिए पंहुचने के बाद के घटनाक्रम के बारे में बताया है. बताया कि पुलिस से मुठभेड़ में शुभम सिंह उर्फ़ रेबिट मारा गया. भागने लगे तो में पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा. रमेश ठाकुर उर्फ शंकर और छोटू उर्फ टोक्यो उर्फ शिवम भागने में सफल रहा.

   मुथुट पहुंचने के पहले स्नान कर खाया दही-चीनी

दोनों ने बताया कि 6 सितम्बर को मुथुट पहुंचने के पहले सभी सुबह सो कर उठे. स्नान कर दही चीनी खाया. रमेश ठाकुर ने सभी को अपने पास रखने के लिए चार चार हजार रुपये दिये. प्लान के अनुसार  वह खुद एक बैग लेकर हार्नेट बाइक पर निकला और रोड के पास जाकर रुक गया.  उसके पीछे वह और रेबिट अपाची बाइक से रोड के पास पहुंचा. मटकुरिया चेकपोस्ट होते हुए OYO होटल पहुंचेस जहां रमेश ठाकुर, राघव और रेबिट OYO होटल के पास रुक गया और उन्हें रमेश ठाकुर ने गुरुद्वारा के पास पैदल चले जाने को कहा.  एक एक कर सभी मुथूट बैंक के सीढ़ी पर पंहुचे. फिर बैंक खुलने पर अंदर गए. मैनेजर और अन्य कर्मियों के अंदर जाते ही लॉकर की चाभी के लिए मैनेजर से मारपीट करता रहा. दूसरे स्टाफ को भी मारा और धमकाता रहा. मैनेजर ने कहा 11 :30 बजे एक स्टाफ आएगा. उसी के पास चाभी है. कुछ देर बाद पुलिस आ गई. भनक लगते ही शुभम डर गया और फायरिंग करने लगा. उधर से भी फायरिंग शुरू हो गई. हमलोग भी फायरिंग करने लगे और भागने लगे, जिसमे शुभम मारा गया और हमलोग पकड़ लिए गए.

  देश के अलग अलग भागों में लूटा सोना

समस्तीपुर के आसिफ और लखीसराय के राघव ने बताया कि सुबोध सिंह, राजीव सिंह उर्फ पुल्लू सिंह एवं अन्नू सिंह पेशेवर अपराधी हैं. उससे बेउर जेल में मुलाकात हुई थी. इसके बाद शंकर उर्फ रमेश ठाकुर, शिवम कुमार उर्फ छोटू उर्फ टोक्यो एवं रवि रंजन सिंह उर्फ बिल्ला उर्फ रम्मी उर्फ अमी उर्फ बादशाह उर्फ निशांत के संपर्क में आए. उन लोगों के साथ मिलकर देश के अलग अलग भागों में रेकी कर या अपने आदमी के माध्यम से जानकारी प्राप्त की और सोना रखनेवाले बैंक, कैश या ज्वेलर्स दुकान को लूटा है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-entrepreneurs-from-abroad-gathered-in-international-trade-fair/">धनबाद

: इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जुटे देश विदेश के उद्यमी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही