Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चि‍रकुंडा नगर परिषद की दोनों फॉगिंग मशीन खराब, फॉगिंग बंद

Advertisement
Advertisement
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306369&action=edit">(Dhanbad)

जिले की चिरकुंडा नगर परिषद में मच्‍छर मारने के लिए खरीदी गई दोनों फॉगिंग मशीन लंबे समय से खराब पड़ी हैं. इन्‍हें स्‍टोर के कबाड़ में रख दि‍या गया है. मशीन के अभाव में नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में फॉगिंग बंद है. इससे गर्मी मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. इससे लोग परेशान हैं. लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रबंधन का इस ओर ध्यान नहीं है. परिषद की टीम नागरिक सुविधा शुल्क की उगाही समय पर करती है, लेकिन पर नागरिक सुविधाएं देने में फिसड्डी है.

नई मशीन की जल्‍द होगी खरीदारी : सिटी मैनेजर

सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन ने कहा कि नगर परिषद के पास एक बड़ी व एक छोटी फॉगिंग मशीन थी. फि‍लहाल दोनों दोनों खराब हैं. दोनों की मरम्‍मत कराने के संबंध में टेक्निशियन से बात की गई थी. इस पर खर्च ज्यादा आ रहा है. जितना खर्च मरम्‍मत में आएगा, उतने में नई मशीन आ जाएगी. नई मशीन की खरीदारी जल्‍द की जाएगी. इसकी प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसके बाद सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग शुरू की जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=306394&action=edit">धनबाद

: बीजेपी MLA को अनशनकारी की चुनौती- 3 नहीं 1 दिन में कराएं कागजात की जांच [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही