Search

 
 
 

धनबादः भारी बारिश से बरमसिया ओवरब्रिज के नीचे की बाउंड्री ढही, दहशत में लोग

रेलवे ने एहतियातन ओवरब्रिज पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है. इंजीनियरिंग विंग को अलर्ट पर रखा गया है. यह भी जांच की जा रही है कि घटना से ओवरब्रिज की संरचनात्मक मजबूती पर कोई प्रभाव ता नहीं पड़ा है.
 

रेलवे व जिला प्रशासन अलर्ट 

Dhanbad :  दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने धनबाद शहर में एक और खतरे की स्थिति पैदा कर दी है. बरमसिया ओवरब्रिज के नीचे पिलर के पास की बाउंड्री वॉल गुरुवार को अचानक ढह गई. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है. इस पुल से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन भी होता है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. रेलवे की तकनीकी टीम की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लगातार बारिश से मिट्टी धंसने और पानी के दबाव के कारण दीवार की नींव कमजोर हुई, जिससे यह हादसा हुआ.

रेलवे ने एहतियातन ओवरब्रिज पर सुरक्षा निगरानी बढ़ा दी है. इंजीनियरिंग विंग को अलर्ट पर रखा गया है. यह भी जांच की जा रही है कि घटना से ओवरब्रिज की संरचनात्मक मजबूती पर कोई प्रभाव ता नहीं पड़ा है. एसडीओ राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी व पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एसडीओ ने बताया कि यदि तकनीकी जांच में यह निष्कर्ष निकलता है कि भारी वाहनों के कारण ओवरब्रिज को खतरा हो सकता है भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया जाएगा.

 वहीं, धनबाद रेल मंडल के वरीय वाणिज्यिक प्रबंधक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि इस घटना से ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है. ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. मिट्टी और कंक्रीट को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. धनबाद डिवीजन में मानसून पेट्रोलिंग पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही