Search

 
 
 

धनबाद : मेला में प्रेमिका के साथ धराया प्रेमी, केस दर्ज

 
Barwaadda : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा मेले में प्रेमिका के साथ घूमने आए प्रेमी विक्की कुमार साव को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया. उसे जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. बाघमारा निवासी विक्की का प्रेम प्रसंग बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की युवती के साथ विगत कई माह से चल रहा था. प्रेमिका विक्की को मेला घूमने के लिए कल्याणपुर बुलाई थी. बताया गया कि ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे. विवाद बढ़ने पर प्रेमी व प्रेमिका पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इसी दौरान किसी ने बरवाअड्डा थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी व प्रेमिका को पकड़कर थाना ले आई. इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बयान के आधार पर विक्की के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/murmu-leaves-on-historic-trip-to-african-countries/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही