Search

 
 
 

धनबाद: ब्राह्मण कल्याण मंच ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 
Katras :  कतरास (Katras) ब्राह्मण कल्याण मंच ने सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बुधवार 26 अप्रैल को विद्या भारती अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले  छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इस मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) में युवा वैज्ञानिक के रूप में प्रशिक्षण लेने वाले ऐसिक चंद्रा एवं अर्श वत्स को भी सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प ही व्यक्ति को लक्ष्य तक पहुंचा सकता है. इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सचिव राम कुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, सदस्य नर्मदेश्वर पांडे, सुमन पांडे, निरंजन पांडे, ललित तिवारी, राजेश पांडे, विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम गयाली, प्राचार्य सुनील कुमार सिंह, उप प्राचार्य दुर्गेश नंदन सिन्हा मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही