Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ब्राह्मणडीहा पैक्स अध्यक्ष गिरजा शंकर उपाध्याय और रमेश पांडेय हुए सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Topchachi: तोपचाची (Topchachi) ब्राह्मणडीहा में  2 सितंबर शुक्रवार को सम्मान समारोह में पैक्स अध्यक्ष गिरिजा शंकर उपाध्याय और भाजपा नेता  रमेश पाण्डेय  को सम्मानित किया गया. अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी  ने अंगवस्त्र तथा प्रमाणपत्र  सौंपा. उपाध्याय   के कार्यकाल में ब्राह्मणडीहा पैक्स को पूरे झारखंड  में अव्वल स्थान मिला है. ब्राह्मणडीहा पैक्स ने  रमेश पाण्डेय को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर ब्राह्मणडीहा ग्राम पंचायत के मुखिया  विवेक पासवान, पंचायत समिति की सदस्य संगीता देवी, किशोर कुमार पाण्डेय, मिथिलेश कुमार दूबे, प्रेम कुमार तिवारी, भोला मोहली, राजीव रंजन दूबे, आशीष तिवारी, मुकेश मुखर्जी, शिवनन्दन मुंशी, अधीर उपाध्याय आदि मौजूद थे. सभी ने ब्राह्मणडीहा ग्राम स्थित मंदिर में दर्शन किये. सभी लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक  हृदय नारायण मिश्र द्वारा चलाए गए हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के अभियान पर जोर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही