Search

 
 
 

धनबाद:  डीवीसी मैथन में स्तन व गर्भाशय कैंसर जांच सह जागरुकता शिविर

 

ग्रामीण क्षेत्र की 55 महिलाओं व डीवीसी महिला की कर्मियों ने कराया चेक-अप

Maithon :  डीवीसी मैथन के स्टेशन क्लब में 28 जुलाई शुक्रवार को डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल और विवेकानंद अस्पताल दुर्गापुर के सहयोग से स्तन ए्वं गर्भाशय कैंसर जांच सह जागरुकता शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन कार्यकारी परियोजना प्रमुख महाप्रबंधक (सी एंड एम) संतोष सिन्हा महापात्रा एवं अन्य अतिथियों ने दीप जला कर किया. मौके पर डीवीसी सीएसआर के प्रबंधक डॉ. कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि  आज दुनिया भर के महिलाओं में स्तन व गर्भाश्य कैंसर आम हो गई है. समय पर इलाज नहीं होने के कारण यह मौत का कारण बन जाता है. इसलिए समय पर कैंसर का पता लगाने और इलाज के लिए प्रारंभिक जांच अत्यंत महत्व रखता है. कहा कि डीवीसी ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत ग्रामीण महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर “स्तन और गर्भाशय कैंसर पर जागरुकता सह जांच शिविर का आयोजन किया है. शिविर में ग्रामीण क्षेत्र से 55 महिलाओं ने भाग लिया एवं अपना चेक-अप कराया. साथ ही साथ डीवीसी व सीआइएसफ़ की महिला कर्मी, डीवीसी के कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों ने भी ब्रेस्ट एवं गर्भाशय कैंसर के लक्षण एवं प्रारम्भिक जांच के बारे में जानकारी प्राप्त की. विवेकानंद अस्पताल के डॉ आदित्य हृदय चटर्जी एवं डॉ. रॉनित चटर्जी एवं उनके दल ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की विस्तृत जानकारी दी. शिविर का संचालन डॉ. संगीता रानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीएसआर प्रबंधक डॉ. कौशलेंद्र कुमार ने किया. मौके पर महाप्रबंधक जयंती बनर्जी, अभिजीत चक्रवर्ती, सुबर्तो गांगुली, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार, आरके मल्लिक, दिलिप कुमार देहूरी, सुमेर कुमार साहा, तरूण कुमार मंडल, मुखिया मनोज राउत, परविन्द कुमार, आरपी गुप्ता, गिरिजेश्वर प्रसाद, ब्रजमोहन महतो, डॉ. पीके घोष, डॉ. मानसी भट्टाचार्या, डॉ. स्वाति विश्वास, डॉ. एजे करकेटा, डॉ. संजय कुमार, इमली जोश, प्रतिमा चक्रबर्ती, नीतू महतो,  अलतमस, देवशीश, प्राणमिता चंद्रा, आनंदिता घोष आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही