Search

 
 
 

धनबाद : कांकोमठ से ढांगी के बीच पुल धंसा, ग्रामीणों का आवागमन रुका

 
Kumar Balram Baghmara : बाघमारा (Baghmara) कांको मठ की बगल से ढांगी जाने वाले पथ पर पुलिया का एक तिहाई हिस्सा धंस गया है, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागन में कठिनाई हो रही है. चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. प्रभाव स्कूली बच्चों पर भी पड़ा है. इस रास्ते से स्कूल बस गांव में नहीं जा पा रही है, जिससे अभिभावकों को परेशानी बढ़ गई है. जल्दबाजी में लोग बची हुई पुलिया के हिस्से से आना जाना कर रहे हैं. आवागमन के समय वह हिस्सा भी हिलने लगता है. धंसा हुआ पुल बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण गांव मेंभारी वाहन का प्रवेश है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले दिन नमक लदा कंटेनर ढांगी में आया था. वाहन में सफेद नमक लदा था. गुजरने के दौरान भारी वाहन का भार पुल झेल नहीं पाया और एक तिहाई हिस्सा धंस गया. कंटेनर बीच में ही फंस गया. वक्त रात का था. चालक ने घटना की जानकारी कारोबारी को दी. आनन फानन में जेसीबी मंगाया गया, जिसके सहारे कंटेनर को निकाला गया. वाहन को निकालने के लिए पुलिया को बड़े बड़े पत्थर से भरा गया. इसके बाद भारी वाहन को सावधानी पूर्वक निकाला गया. कांको मठ की बगल वाला रास्ता मुख्य मार्ग है. यह पथ तोपचांची को जोड़ता है. पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण तेली टोला, आदिवासी टोला, रवानी टोला, ठाकुर टोला सहित रोआम, बाघमारा आदि गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-uproar-in-hospital-after-childs-death-doctors-accused-of-negligence/">धनबाद

:  बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, डाक्टरों पर लापरवाही आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही