Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं, कीमतें घटाएं

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि के खिलाफ धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=299392&action=edit">(Dhanbad)

जिला कांग्रेस कार्यालय में 29 अप्रैल को "महंगाई पर हल्ला बोल" बैठक हुई. जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल, रसोईगैस व खाद्य सामग्रि‍यों की कीमतों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों का निवाला छीनने का काम किया है. पीएम मोदी ने लोगों को धोखा दिया है. कीमतें बढ़ने से घरों का बजट गड़बड़ा गया है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दिनों देश के सभी राज्‍यों व जिला मुख्यालयों में तीन चरणों में महंगाई मुक्त भारत अभियान चलाकर मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम किया है. उन्‍होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस केंद्र सरकार से मांग करती है कि पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए तथा पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, रिफाइन व अन्य खाद्य बस्‍तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि को अविलंब कम करे. अन्यथा कांग्रेसजन सड़क से लेकर संसद तक "महंगाई पर हल्ला बोल" आंदोलन छेड़ने को बाध्‍य होंगे. बैठक में पार्टी के अन्‍य नेताओं ने भी विचार रखे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=299719&action=edit">धनबाद

: भाजपा ने बिजली-पानी के मुद्दे पर किया नगर निगम का घेराव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही