Search

 
 
 

धनबाद : डॉ राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों को जीवन में उतारें- डॉ दास

 

Govindpur (Dhanbad) : सामाजिक संस्था विकास फोरम की ओर से मंगलवार को रॉय एकाडमी, गोविंदपुर में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसकेएल दास ने डॉ राजेंद्र प्रासाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की. उन्होंने लोगों से राजेंद्र बाबू के आर्शों को जीवन में उतराने की अपील की.कहा कि हमें गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है. लोग सत्य को जानें, इसके लिए जरूरी है इतिहास फिर से लिखा जाना चाहिए. अधिवक्ता जया कुमार ने राजेंद्र बाबू की जीवनी पर प्रकाश डाला. समारोह की अध्यक्षता बासुदेव गोस्वामी ने की. लखन प्रसाद राय, एसएन लाल त्यागी, कृष्णा प्रसाद गिरि, जयराम सिंह, बीईईओ राजीव रंजन, जयप्रकाश मिश्र, अनुराग प्रदीप, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विवेकानंद पांडेय, नकुल मंडल, अनूप साव आदि ने भी विचार व्यक्त किए. स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मुग्ध कर दिया. फोरम द्वारा 29 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में रॉय एकाडमी के प्राचार्य गौतम शंकर राय, आरके सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, निर्मल सिंह, सिपाही सिंह, सुशांत पांडेय, अमानत अंसारी, रामनवमी सिंह, डॉ. आरके शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, सुनील झा आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल">https://lagatar.in/half-of-the-officers-of-principal-secretary-rank-are-on-central-deputation-shortage-of-66-officers/">प्रिंसिपल

सेक्रेट्री रैंक के आधे अफसर में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, 66 अफसरों की कमी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही