Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भाई का आरोप- ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की हत्या में जमसं के धीरज सिंह का हाथ

 प्रवीण का शव पहुंचते ही घर में मातम, रो पड़ा परिवार

Dhanbad : चासनाला के कोयला कारोबारी सह ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय का शव पोस्टमार्टम के बाद 15 जून की सुबह 11 बजे चासनाला साउथ कॉलोनी स्थित उनके आवास लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. वहीं मौजूद सभी सभी की आंखें नम हो गईं. इधर, प्रवीण राय के मंझले भाई जयप्रकाश राय ने पाथरडीह थाना पुलिस को दिए बयान हत्या का आरोप कॉलोनी ही रहने वाले जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के नेता धीरज सिंह पर लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रवीण राय की धीरज सिंह से पुरानी रंजिश थी. धीरज सिंह, उनके भाई धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह व धर्मेश सिंह के अलावा आदित्य सेठी उर्फ गोलू और बाबू सिंह उर्फ निक्की ने हमलावरों के साथ मिलकर भाई की हत्या कराई है. ज्ञात हो कि बुधवार 14 जून को बाइक से आए दो हमलावारों ने गोलियों की बरसात कर प्रवीण राय की हत्या उनके कार्यालय में कर दी थी. फायरिंग में स्थानीय होटल संचालक राज किशोर सिंह को भी कमर में गोली लगी. उनकी स्थिति नाजुक है. हत्यारों ने प्रवीण राय के सिर में तीन गोली मारी थी, जबकि एक गोली हाथ में लगी थी.

प्रवीण व धीरज में वर्ष 2019 से चल रही थी रंजिश

प्रवीण राय पर पहली बार दो जुलाई 2019 को हमला हुआ था. तब प्रवीण राय ने धीरज सिंह व अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. उसके बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी. धीरज सिंह फिलहाल बोकारो में रह रहे हैं.

संदीप गोप की हत्या में भी आरोपित है धीरज सिंह

मोहन बाजार, भाटडीह मोड़ के समीप नौ नवंबर 2022 को फायरिंग में जियलगोड़ा निवासी संदीप गोप की मौत हो गई थी. उक्त कांड में भी धीरज सिंह को आरोपित बनाया गया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-41st-annual-festival-of-shyam-mandir-jharia-will-be-celebrated-with-pomp-on-20th/">धनबाद

: 20 को धूमधाम से मनेगा श्याम मंदिर झरिया का 41वां वार्षिक महोत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही