Search

 
 
 

धनबाद : सखी दीदी की बनाई राखियों से सजेगी भैया की कलाई

 
Rammurty Pathak Dhanbad : इस रक्षाबंधन आपकी कलाई पर सखी दीदियों के हाथों बनाई राखी सजेंगी. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा प्रशिक्षित गोविंदपुर के समूह से जुड़ी सखी दीदी इन दिनों राखी बनाने में जुटी है. प्रोड्यूसर ग्रुप की अध्यक्ष पूनम सहाय और स्वयं सहायता समूह की सचिव नंदिनी देवी ने बताया कि राखी बनाने के काम में महिलाएं उत्साह के साथ हिस्सा ले रहीं हैं. 5 हज़ार से ज्यादा राखियां बाज़ार में 30 से अधिक समूहों के 55 से अधिक प्रशिक्षित दीदियों ने 5 हज़ार से अधिक आकर्षक राखियां बनाई है. प्रखंड स्तर पर इसकी बिक्री भी शुरु हो चुकी है. सखी दीदी के हाथों बनी राखियां लोगों को पसंद भी आ रही है. इन राखियों से लगभग 60 हजार रुपए तक की आय होगी. अपेक्षित लक्ष्य को हासिल करने और दीदियों की आय बढ़ाने के लिए जेएसएलपीएस की जिला शाखा उन्हें जिला स्तर पर काउंटर उपलब्ध करवा रही है. जिससे दीदियों को एक व्यापक बाजार मिल सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-after-being-buried-under-rubble-during-illegal-coal-mining-in-baghmara/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : बाघमारा में अवैध कोयला खनन के दौरान मलबे में दबकर युवक की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही