Search

 
 
 

धनबाद : बीएसएल भंडारीदह के स्टोर कीपर विजय द्विवेदी ने किया सरेंडर, गए जेल

 

फर्जी बिल व दस्तावेज के सहारे बीएसएल को 13 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप

Dhanbad:  बोकारो स्टील लिमिटेड के भंडारीदह एरिया के स्टोर कीपर विजय कुमार द्विवेदी ने मंगलवार 22 अगस्त को सीबीआई के विशेष  न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में सरेंडर किया. अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. अदालत ने सीबीआई के विशेष अभियोजक चंदन कुमार सिंह व बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद विजय की जमानत अर्जी खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सीबीआई ने वर्ष 2013 में कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था. आरोपियों के खिलाफ फर्जी बिल तथा दस्तावेज के आधार पर बीएसएल को 13 लाख 29 हजार 29 रुपये का चूना लगाने का आरोप है. इस मामले के तीन आरोपी कृपाराम साहू ,रामईत्तर प्रसाद ओम प्रकाश तिवारी पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

  बार एसोसिएशन का बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश

धनबाद :  धनबाद बार एसोसिएशन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. अंदरूनी कलह को लेकर पहले से ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच ठनी है. इस कारण एसोसिएशन का बैंक खाता फ्रीज पड़ा हुआ है. अब बार जिला उपभोक्ता आयोग ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर बार एसोसिएशन के खाते को फ्रीज करने का आदेश जारी कर दिया है. एसोसिएशन में चेंबर आवंटन को लेकर मनमानी के खिलाफ अधिवक्ता विजय कुमार की शिकायत पर जिला उपभोक्ता आयोग ने यह कार्रवाई की है. इसके पूर्व 27 अप्रैल 23 को आयोग ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिव वकोषाध्यक्ष के खिलाफ डिस्ट्रेस वारंट जारी करने का आदेश दिया था. चेंबर नहीं मिलने से क्षुब्ध अधिवक्ता विजय कुमार ने उपभोक्ता आयोग में वर्ष 2018 में ही मुकदमा दायर किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही