Search

 
 
 

धनबाद : अंडर 14 और अंडर 17 बालक वर्ग में बीटीएम मलकेरा स्कूल की टीम विजयी

 
सुब्रतो कप जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी पाथरडीह की टीम ने मारी बाजी Dhanbad : शिक्षा विभाग की ओर से सिजुआ स्टेडियम में चल रहे 62 वां इंटरनेशनल सुब्रतो कप जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 26 जुलाई को हो गया. अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बीटीएम हाईस्कूल मलकेरा, बाघमारा ने 5-0 से संत जॉन बेरेटो स्कूल गोमो को पराजित किया. अंडर-17 बालिका वर्ग में डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह की टीम ने 2-0 से एमएस बालिका पोद्दारडीह की टीम को पराजित किया. अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में बीटीएम मलकेरा बाघमारा की टीम ने 3-0 से महेंद्र प्लस टू हाई स्कूल बरवा पूरब को पराजित कर विजेता बना. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अशोक पाल, नोडल पदाधिकारी जय होरो समेत जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी मृदुल बोस, शुभंकर सरकार, मो. सलाउद्दीन, उदय मिश्रा, सतीश सिंह, सुभाष लोध समेत अन्य लोग उपस्थित थे. निर्णायक की भूमिका चिंटू हाजरा, सुरेश किस्कू, प्रदीप नियोगी, संजय हेंब्रम, दिलीप महतो, विश्वनाथ महतो, विजय गुरुंग, सूरज तिवारी, रवि लाल हेंब्रम व मो सनाउल्लाह ने निभाया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-organized-under-tobacco-free-youth-campaign/">धनबाद

: ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही