Search

 
 
 

धनबाद: बजट जनता की भावनाओं के अनुकूल : पूर्णिमा नीरज सिंह

 
Jharia : झरिया (Jharia) झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा पेश किए गए बजट को सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय की भावना को चरितार्थ करनेवाला बताया है. उन्होंने 4 मार्च शनिवार को कहा कि कोरोना के विकराल कालखंड के बाद जिस तरह से हेमंत सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को न सिर्फ पटरी पर लाया, बल्कि विकास दर में भी ऊंची छलांग लगाई है. बजट बेस्ट वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है. बजट में स्थापना मद की राशि को कम और योजना मद की राशि को बढ़ाकर वित्त मंत्री ने विकास की धारा को आगे बढ़ाने का निश्चय दिखाया है. कहा कि योजना मद में राशि के बढ़ने से रोजगार के भी द्वार खुलेंगे. उन्होंने कहा कि बजट झारखंड की जनता की भावनाओं के अनुकूल है. महिला एवं बाल विकास विभाग में 60 प्रतिशत राशि बढ़ाई गई है. इसी तरह सरकार ने आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए बजट राशि में वृद्धि की है. वित्त मंत्री ने कहा था कि यह वर्ष क्रियान्वयन का होगा, जो बजट में साफ दिख रहा है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रम फैलाना है. विपक्ष को जनता का विकास रास नहीं आता है. वित्त मंत्री ने बजट आकार को 15 प्रतिशत बढ़ाया है. योजना मद की राशि 70 हजार करोड़ से ज्यादा है. विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जब योजना मद की राशि बढ़ती है तो रोजगार सहित कई क्षेत्र के द्वार खुलते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही