Search

 
 
 

धनबाद: डीएवी बनियाहीर को हरा कर बड्स गार्डन स्कूल पहुंचा सेमीफाइनल में

 
Dhanbad : वीणा मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर 18 टूर्नामेंट क्रिकेट लीग के तहत टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में 9 मई को बड्स गार्डन और डीएवी बनियाहीर के बीच मैच खेला गया. मैच में बड्स गार्डन ने डीएवी बनियाहीर  को 106 रनों से पराजित किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड्स गार्डन ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रनों का लक्ष्य दिया. बड्स गार्डन की ओर से फरदीन शाही ने मात्र 79 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 100 रनो की शानदार पारी खेली. सुधांशु ने 43 और काविश ने 43 रनों की अच्छी पारी खेली. आशीष ने 26 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए डीएवी बनियाहीर की ओर से प्रकाश ने 44 व  गणेश ने 24 रन बनाए. डीएवी बनियाहीर  की टीम 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179  रन ही बना सकी. बड्स गार्डन की ओर से हेमलाल, सोहेल, तथा अंकित  ने  2 – 2 व रोहित अमन और सुशांत  ने 1- 1 विकेट लिये. आज इस मैच में फरदीन शाही को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही