Search

धनबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल को हराकर बड्स गार्डन स्कूल टीम फाइनल में पहुंची

मैन आफ द मैच हिमांशु पांडे को चुना गया, 74 रन बनाकर शानदार जीत दिलाई

Dhanbad : सीसीडब्ल्यू स्टेडियम में खेले जा रहे इंटर स्कूल अंडर 14 टूर्नामेंट क्रिकेट लीग के मैच में 24 जून को बड्स गार्डन ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से पराजित कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर में 121 रन बना कर ऑल आउट हो गई. दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से आदित्य ने बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों में 50 रनो की शानदार पारी खेली. बड्स गार्डन की ओर से आशीष ने 3, मोहित और समृद्धि 2–2 व  हिमांशु और सुशांत ने 1-1 विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए बड्स गार्डन  की ओर से हिमांशु पांडे ने 74 व अभिराज ने 22  रन बना कर टीम को शानदार जीत दिलाई. मैन आफ द मैच हिमांशु पांडे को चुना गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//