Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले के बहुचर्चित बहुमंजिली इमारत सिटी सेंटर में 11 मार्च शनिवार की सुबह बिल्डर के गुर्गों ने रेसिडेंशियल साइड (आवासीय) के लोगों के साथ मारपीट की. मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. मारपीट के बाद पुलिस पहुंची तो डर से बिल्डर के गुर्गे फरार हो गए. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. वहां के निवासी अजय चौधरी ने बताया कि बिल्डर का पार्टनर जिंदल कॉमर्शियल साइड से रेसिडेंशियल साइड तक पाइप लाइन बिछाने के लिए छेद करा रहा था, जिसका उन लोगों ने विरोध किया. आरोप लगाया कि बिल्डर के गुर्गो ने उनके साथ मारपीट की, जिससे कई लोगों का सर फट गया है. चार-पांच गुर्गों ने बंदूक भी तानी. खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
धनबाद : सिटी सेंटर में बिल्डर के गुर्गों ने आवासीय लोगों को पीटा
Leave a Comment