Search

 
 
 

धनबाद : रातों-रात विद्यालय पर चला बुलडोजर, शिक्षक ने जताई आपत्ति

 
Barora (Dhanbad) : बीसीसीएल क्षेत्र संख्या एक के मंडल केंदुआडीह में शुक्रवार की रात प्रबंधन ने बिना पूर्व सूचना के प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी व शौचालय को बुलडोजर लगाकर गिरा दिया. शनिवार की सुबह जब विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए. पारा शिक्षाक विजय चौहान ने आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत करने की बात कही है . उन्होंने बताया कि सुबह जब विद्यालय पहुंचे तो देखा कि चहारदिवारी व शौचालय टूटा हुआ है. जानकारी करने पर पता चला कि बीसीसीएल प्रबंधन ने उक्त कार्य करवाया है. लेकिन प्रबंधन ने तोड़फोड़ की कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया है. आरोप लगाया कि बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक कोयला उत्पादन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इस कार्रवाई से स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. यह भी पढ़ें : छात्रा">https://lagatar.in/nsui-surrounds-dhanbad-public-school-in-protest-against-students-death/">छात्रा

की मौत के विरोध में एनएसयूआई ने धनबाद पब्लिक स्कूल का किया घेराव 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही