Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए घरों पर चला बुल्डोजर, रो पड़े रहवासी

Maithon : आसनसोल रेलमंडल की टीम ने कुमारधुबी फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए 5 अप्रैल को मैथन के नयानगर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया. रेल अधिकारी पूरे लाव-लश्कर के साथ दोपहर करीब 12 बजे नयानगर पहुंचे और रेलवे की जमीन का अतिक्रमण कर बने मकानों को बुल्डोजर से तोड़ना शुरू किया. मुखिया मनोज राउत व मासस नेता मुन्ना यादव ने इसका विरोध किया और अधिकारियों से घर खाली करने के लिए कुछ दिन का समय मांगा. लेकिन रेलवे अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी. कहा कि पहले ही बहुत समय दिया जा चुका है. अपना आशियाना टूटता देख कई लोग तो रो पड़े. संभावित विरोध को भांप मोहल्ले में बड़ी संख्या में आरपीएफ व मैथन पुलिस के साथ तैनात थे. हालांकि कोई बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी. बेघर हो रहे लोगों ने नेताओं को कोसते हुए कहा कि सभी ने झूठे आश्वासन दिया.

अभियान के पहले चरण में कुल 39 घर तोड़े जाएंगे

[caption id="attachment_599813" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/buldoser-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> रेलवे की जमीन पर बने मकान को तोड़ता बुल्डोजर[/caption] अभियान का नेतृत्व कर रहे आसनसोल रेलमंडल के अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के तहत सबसे पहले विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है. पहले चरण में अतिक्रमण की जद में आ रहे कुल 39 घरों को तोड़ा जाएगा. इन सभी घरों को पहले ही चिह्नित कर संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया था. अगले चरण में कॉरिडोर के 80 मीटर के दायरे में आने वाले घरों को तोड़ा जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-less-studies-more-agitation-in-bbmkus-b-ed-colleges/">धनबाद

: बीबीएमकेयू के बीएड कॉलेजों में पढ़ाई कम, आंदोलन ज्यादा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही