Search

 
 
 

धनबाद : सड़क का अतिक्रमण कर बनी आधा दर्जन दुकानों पर चला बुल्डोजर

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-assurance-of-compensation-in-10-days-to-the-dependents-of-the-dead-in-the-head-khanta-accident/">(Dhanbad)

नगर निगम ने 9 सितंबर को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चालाया. सरायढेला में पीके राय मेमोरियल कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानों को तोड़ दिया गया. इन दुकानों को सड़क का अतिक्रमण कर बनाया गया था. सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम सुबह 11 बजे पीके राय कॉलेज पहुंची और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर कॉलेज के समीप अवैध रूप से बनी दुकानों को खाली करने का निर्देश दिया. इसके बाद दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया. टीम दुकान के मलबे को भी समेट कर नगर निगम कार्यालय ले गई. सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेश पर आधा दर्जन दुकानों को हटाया गया है. संबंधित दुकानदारों को पहले ही नोटिस भेजकर दुकान हटाने की मोहलत दी गई थी. इसके बाद भी सभी जमे हुए थे. कॉलेज के समीप सड़क किनारे दुकान बनाने से वहां जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इसे लेकर निगम में लगातार शिकायतें आ रही थीं. इसे देखते हुए दुकानों को जबरन हटाने की कार्रवाई की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sudas-team-surveyed-the-urban-area-expressed-concern-over-the-revenue-of-the-corporation/">धनबाद

: सुडा की टीम ने शहरी क्षेत्र का किया सर्वे, निगम के रेवेन्यू पर जताई चिंता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही