Jharia : झरिया (Jharia) ऊपरकुल्ही स्थित शमशेरनगर निवासी जमीन कारोबारी शाहिद बिहारी के बीसीसीएल आवास पर 22 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की और फरार हो गए. दहशत फैलाने की मंशा से गोली आवास के गेट पर चलाई गई. वारदात के बाद से शाहिद बिहारी और उसके परिजन दहशत में हैं. देर रात हुई फायरिंग की खबर पाते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने घर के पास से गोली का खोखा बरामद किया है. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह रविवार की सुबह दल-बल के साथ शमशेरनगर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. शाहिद बिहारी ने बताया कि रात में वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर में सो रहा था, तभी गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी. बाहर निकल कर देखा, तो एक गोली घर के दरवाजे पर और दूसरी दीवार पर लगी थी. इसके बाद उसने घटना की सूचना झरिया थाना को दी.
: महुदा में कलशयात्रा के साथ अन्नपूर्णेश्चवरी महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]
पास के इंस्टीट्यूट संचालक से कुछ दिन पहले हुई थी बकझक
शाहिद बिहारी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पास में रहने वाले इंस्टीट्यूट संचालक आमिर खान नामक युवक से ख़नकाह के चंदा को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था. इसकी शिकायत करने वह जब अमिर खान के बहनोई के पास गया, तो आमिर ने आकर उसके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट पर उतारू हो गया था. आशंका है कि उसी ने दहशत फैलाने के लिए गोली चलाई है. वहीं, आमिर खान ने बताया कि शाहिद बिहारी उससे रंगदारी मांग रहा था. एक माह पहले आमिर सऊदी अरब से लौटा है. शाहिद बार-बार उससे पैसे मांग रहा था. दो दिन पहले भी उसने इंस्टीट्यूट में आकर धमकी दी थी. वैसे, गोली चलाने की घटना में उसका कोई हाथ नहीं है. उसे बेवजह फंसाया जा रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-annapurneshwari-mahayagya-begins-with-kalshayatra-in-mahuda/">धनबाद: महुदा में कलशयात्रा के साथ अन्नपूर्णेश्चवरी महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment