Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुटकी के जीटीएस आउटसोर्सिंग में फिर चले गोली और बम, दहशत में कर्मी

Advertisement
Advertisement
दो ज़िंदा बम व गोली का खोखा बरामद, प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ कर शुरू की छानबीन Putki : पुटकी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के गोपालीचक स्थित नये पेंच 2 जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी में एक बार फिर फ़ायरिंग और बमबाज़ी की घटना से हरकोई दहशत में है. गुरुवार 21 सितंबर की देर रात करीब 11.45 बजे 4-5 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने फ़ायरिंग व बमबाज़ी की घटना को अंज़ाम दिया है. हाइवा के शीशे व दरवाज़े में गोलियों के निशान घटना की गवाही दे रहे हैं. जानकारी के अनुसार पुटकी 10 नम्बर की ओर से माइंस में आये नक़ाबपोश अपराधियों ने खड़े हाइवा व हवा में क़रीब 5-10 राउंड फ़ायरिंग की. मौके से दो ज़िंदा बम भी बरामद हुए हैं. घटना के बाद से ही परियोजना के कर्मी डरे सहमे हुए हैं. पुटकी पुलिस ने घटनास्थल से सुतली बम और गोली का खोखा बरामद किया है. पुलिस तफ़्तीश में जुटी है. [caption id="attachment_764930" align="alignnone" width="259"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BOMB-259x300.jpg"

alt="" width="259" height="300" /> मौके से बरामद ज़िंदा बम[/caption]

अज्ञात के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़

पुटकी थाना में शुक्रवार 22 सितंबर को जीटीएस के प्रबंधक हरिहर चौहान ने लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों पर एफाईआर दर्ज़ कराया है. उन्होंने बताया कि गोपालीचक स्थित नये पेंच 2 में एक सितम्बर से ही कार्य शुरू हुआ है. बताते चले कि बीते महीने 30 अगस्त को भी अपराधियों ने बमबाज़ी कर दहशत फैलाई थी. [caption id="attachment_764934" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/GOLIBARI-POLICE-272x145.jpg"

alt="" width="272" height="145" /> घटना के बाद परियोजना में पसरा सन्नाटा[/caption]

युवा एकता मंच के चक्का जाम से ठीक पहले हुई घटना

जानकारी के अनुसार युवा एकता मंच के बैनर तले स्थानीय बेरोजगारों ने नियोजन की मांग को लेकर शुक्रवार 22 सितंबर को परियोजना में चक्का जाम का लान किया था. लेकिन आंदोलन से ठीक पहले फ़ायरिंग व बमबाज़ी की घटना हो गई. इसे लेकर भी कई तरह की अटकलों का बाज़ार गर्म है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-cleanliness-rally-taken-out-in-maithon-under-namami-gange/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : नमामि गंगे के तहत मैथन में निकाली गई स्वच्छता रैली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही