Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा गोपालगंज के पास बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल

Nirsa: निरसा (Nirsa) निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज श्मसान के समीप मंगलवार 28 फरवरी को अजमेर शरीफ से वापस कोलकाता की ओर जा रही यात्री बस ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई. इस कारण बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका बायां पैर टूट गया. दर्जनों यात्रियों को आंशिक चोट आयी है. सूचना मिलने पर निरसा पुलिस पहुंची एवं घायल यात्री को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भिजवाया. इधर निरसा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने ले आई है तथा सभी यात्रियों को कोलकता पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी कर रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही