Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में ट्रेन से कटकर बस चालक की मौत

 
Maithon : कुमारधुबी चौक के समीप मंगलवार की सुबह रेल पटरी (अप लाइन) पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान शिवलीबाड़ी निवासी नसीम खान के रूप में हुई है. बराकर आपीएफ व कुमारधुबी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. भीड़ के बीच से एक महिला रजिया खातून ने जैसे ही शव को देखा, वह जोर-जोर से रोने लगी. दरअसल, नसीम खान उसका पति था. पुलिस की पूछताछ में रजिया ने बताया कि नसीम खान नाइजीरिया में किसी कंपनी में काम करते थे. करीब एक वर्ष पहले वह वापस हिंदुस्तान लौट आए थे. कंपनी के पास छह महीना का वेतन भी बकाया है. यहां वह बस चलाते थे, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था. कुछ दिन से वह काफी तनाव में रह रहे थे. सोमवार की रात नसीम खाना खाकर घर से निकले. काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए, तो उन्हें फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. आज सुबह सूचना मिली कि रेल पटरी पर किसी का शव पड़ा हुआ है. वह मौके पर पहुंची तो देखा कि शव उसके पति का है. आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. यह भी पढ़ें : बैंकों">https://lagatar.in/dc-expressed-displeasure-over-banks-credit-ratio-not-being-satisfactory-including-4-news-from-bokaro-bermo/">बैंकों

का क्रेडिट रेशियो संतोषजनक नहीं होने पर डीसी ने जताई नाराजगी   समेत बोकारो-बेरमो की 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही